• Home
  • News
  • Uttarakhand: The "Spectrum" program kicks off in a grand manner in Bhimtal! Chief Minister Dhami inspires students and makes significant remarks about SIDCUL.

उत्तराखण्डः भीमताल में ‘स्पेक्ट्रम’ कार्यक्रम का भव्य आगाज! मुख्यमंत्री धामी ने छात्रों को किया प्रेरित, सिडकुल को लेकर कही बड़ी बात

editor
  • Awaaz Desk
  • April 11, 2026 11:04 AM
Uttarakhand: The "Spectrum" program kicks off in a grand manner in Bhimtal! Chief Minister Dhami inspires students and makes significant remarks about SIDCUL.

नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शुक्रवार को भीमताल पहुंचकर बिरला संस्थान में आयोजित ‘स्पेक्ट्रम’ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया। इसके बाद उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि ‘स्पेक्ट्रम’ जैसे कार्यक्रम न केवल छात्रों की प्रतिभा को मंच प्रदान करते हैं, बल्कि उनके व्यक्तित्व के समग्र विकास में भी अहम भूमिका निभाते हैं। मुख्यमंत्री धामी ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि आज का युवा ही देश और राज्य का भविष्य है, इसलिए ऐसे रचनात्मक और शैक्षणिक आयोजनों के माध्यम से उनकी क्षमताओं को निखारना बेहद जरूरी है। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वे अपनी प्रतिभा को पहचानें और उसे सही दिशा में आगे बढ़ाएं, जिससे वे समाज और राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य के औद्योगिक विकास से जुड़े अहम मुद्दे पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि सिडकुल की स्थापना जिस उद्देश्य से की गई थी, उसे अब पूरी तरह से साकार करने के लिए सरकार ठोस कदम उठा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बंद पड़े उद्योगों को दोबारा संचालित करने के लिए सरकार गंभीरता से काम कर रही है, जिससे प्रदेश में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और युवाओं को बेहतर भविष्य मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का मुख्य लक्ष्य युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराना है। इसके लिए औद्योगिक क्षेत्रों को पुनर्जीवित करने के साथ-साथ निवेश को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सरकार उद्योगों के अनुकूल वातावरण तैयार कर रही है, जिससे उत्तराखंड निवेशकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन सके। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक और रचनात्मक प्रस्तुतियां भी दीं। 


संबंधित आलेख: