• Home
  • News
  • Uttarakhand: The weather changed! Yamunotri Highway closed due to heavy rain and debris in many districts including Dehradun

उत्तराखण्डः मौसम ने बदली करवट! देहरादून समेत कई जिलों में भारी बारिश, मलबा आने से यमुनोत्री हाईवे बंद

editor
  • Awaaz Desk
  • August 19, 2024 02:08 PM
Uttarakhand: The weather changed! Yamunotri Highway closed due to heavy rain and debris in many districts including Dehradun

रुद्रपुर। उत्तराखण्ड में सोमवार देर शाम मौसम ने एक बार फिर करवट बदली। इस दौरान राजधानी देहरादून समेत कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। यमुनोत्री धाम में भारी बारिश से यमुनोत्री हाईवे ओजरी डाबरकोट में मलबा और बोल्डर आने से बंद हो गया है। बारिश के चलते यहां लगातार मलबा और पत्थर गिर रहे हैं। सुरक्षा के लिहाज से वाहनों को दोनों तरफ सुरक्षित स्थानों पर रोका गया है। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत बागेश्वर, चम्पावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अन्य जिलों में कई दौर की तेज बारिश के आसार हैं।


संबंधित आलेख: