• Home
  • News
  • Uttarakhand: The weather has taken a turn! Kedarnath receives its first snowfall of the season, thrilling tourists.

उत्तराखण्डः मौसम ने बदली करवट! केदारनाथ धाम में सीजन की पहली बर्फबारी, रोमांचित हुए पर्यटक

editor
  • Awaaz Desk
  • October 06, 2025 11:10 AM
Uttarakhand: The weather has taken a turn! Kedarnath receives its first snowfall of the season, thrilling tourists.

रुद्रप्रयाग। उत्तराखण्ड में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। सोमवार दोपहर बाद कई जगहों पर झमाझम बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिली। बारिश के बाद केदारनाथ धाम में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। बर्फबारी के बाद धाम में ठंड में भारी इजाफा हो गया है। वहीं देश-विदेश से धाम पहुंचे तीर्थ यात्री भी बर्फबारी का आनंद ले रहे हैं। अक्टूबर महीने में ही केदारनाथ मंदिर में बर्फबारी होना शुरू हो गया है। हालांकि कुछ दिन पहले केदारनाथ के पहाड़ियों पर भी बर्फ गिरी थी। वहीं केदारनाथ पहुंचे भक्त भी आसमान से गिरते बर्फ के फाहों का लुत्फ उठा रहे हैं। बर्फबारी के बाद केदारपुरी में काफी ठंड भी बढ़ गई है। वहीं यात्रियों के लिए प्रशासन की ओर से अलाव की व्यवस्थाएं की गई हैं। बर्फबारी के बाद भी भक्त दर्शनों के लिए लाइन में खड़े नजर आए। बता दें कि मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई जिलों में 6 और 7 अक्टूबर को बारिश के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना जताई है।


संबंधित आलेख: