• Home
  • News
  • Uttarakhand: The wives of senior officers from across the state made rounds in the city of these districts late at night! No one should stay in the cold, take care of it, distribute blankets

उत्तराखंड:प्रदेशभर के वरिष्ठ अधिकारियों की पत्नियों ने लगाए इन जिलों के शहर में चक्कर! कोई ठंड में न रहे,इसका रखा ख़्याल, बांटे कंबल

editor
  • Kanchan Verma
  • December 30, 2021 02:12 PM
Uttarakhand: The wives of senior officers from across the state made rounds in the city of these districts late at night! No one should stay in the cold, take care of it, distribute blankets

उत्तराखंड सिविल सर्विसेज ऑफीसर्स वाइव्स एसोसिएशन जिसे संजीवनी के नाम से जाना जाता है। समाज के वंचित वर्ग की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध है। सर्दियां चरम पर है और पारा गिर रहा है। संजीवनी ने ठंड से बचने के लिए जरूरतमंदों को कंबल वितरित करने के लिए एक अभियान आयोजित करने का फैसला किया। पूरे प्रदेश में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। देहरादून में वरिष्ठ अधिकारियों की पत्नियों ने बीती देर रात शहर का चक्कर लगाकर जरूरतमंदों को कंबल बांटे। पिथौरागढ़, नैनीताल, चमोली, अल्मोड़ा तथा अन्य जिलों में जिलाधिकारी की पत्नियों ने अपने-अपने जिलों में यह अभियान चलाया। संजीवनी समाज के लिए हरसंभव योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है।


संबंधित आलेख: