• Home
  • News
  • Uttarakhand: This time the monsoon will arrive five days earlier! There is a possibility of six percent more rain, know what the Meteorological Department says?

उत्तराखण्डः इसबार पांच दिन पहले दस्तक देगा मानसून! छह फीसदी अधिक बारिश होने की संभावना, जानें क्या कहता है मौसम विभाग?

editor
  • Awaaz Desk
  • June 01, 2025 06:06 AM
Uttarakhand: This time the monsoon will arrive five days earlier! There is a possibility of six percent more rain, know what the Meteorological Department says?

देहरादून। देश में इस बार समय से पहले ही मानसून दस्तक दे चुका है। मानसून की दस्तक के साथ कई जगहों पर बारिश और भूस्खलन का हाहाकार मचा हुआ है। पूर्वोत्तर राज्यों में हालात भयावह हैं। इधर उत्तराखण्ड की बात करें तो यहां 10 जून तक मानसून के दस्तक देने की बात सामने आ रही है। मौसम विभाग की मानें तो इस बार पांच दिन पहले मानसून आ जाएगा। इस बार प्रदेश में छह फीसदी अधिक बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि जून के पहले सप्ताह में प्री मानसून की अच्छी बारिश देखने को मिलेगी। खासकर पहाड़ी जिलों में तेज दौर की बारिश होगी। हालांकि पांच जून के बाद लोगों को बारिश से थोड़ी राहत जरूर मिलेगी। इससे पहले उत्तराखंड में कई जगहों पर हल्की बारिश होती रहेगी, जिसे प्री मानसून शॉवर भी कहा जा सकता है। रही बात मानसून की तो प्रदेश में दस जून के बाद मानसून सक्रिय होने की उम्मीद है। मानसून आने के बाद प्रदेश में बारिश भी जोर पकड़ेगी। उत्तराखंड में लंबी अवधि का औसत बारिश मानक 87 सेंटीमीटर का है। इस बार इससे छह फीसदी ज्यादा बरसात देखने को मिलेगी। ये औसत 108 फीसदी तक भी पहुंच सकता है।


संबंधित आलेख: