• Home
  • News
  • Uttarakhand: Three died in separate incidents! Young man hanged himself in hotel room, chaos among family members

उत्तराखण्डः अलग-अलग घटनाओं में तीन की मौत! होटल के कमरे में फांसी के फंदे पर झूला युवक, परिजनों में मचा कोहराम

editor
  • Awaaz Desk
  • September 17, 2024 11:09 AM
Uttarakhand: Three died in separate incidents! Young man hanged himself in hotel room, chaos among family members

रुद्रपुर। उधम सिंह नगर जिला मुख्यालय रुद्रपुर में अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों ही शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और पूरे मामले में जांच शुरू कर दी है। पहला मामला ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र का है जहां एक होटल के कमरे में आगमगढ़ उत्तर प्रदेश के रहने वाले एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। युवक जब कमरे से बाहर नहीं निकला तो होटल कर्मचारियों के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई, पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। और परिजनों के घटना की जानकारी दी। मृतक का नाम धीरज पांडेय पुत्र ओमप्रकाश पांडेय बताया था। धीरज आजमगढ़ से रुद्रपुर आकर एक ट्रांसपोर्ट मे काम करता था, उसने आवास विकास के एक होटल मे कमरा लेकर फांसी लगाई है। वहीं दूसरा मामला काशीपुर रोड का है जहां अज्ञात वाहन ने युवक को कुचल दिया, जिसमे शान्तिकालोनी नकुलिया सितारगंज के रहने वाले महेश पुत्र मकई की मौत हो गई। महेश पैदल सड़क पार कर रहा था उसको अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसमे उसकी मौके पर मौत हो गई। इसके अलावा तीसरी घटना नैनीताल रोड के संजय वन के पास की है जहां अज्ञात वाहन की चपेट मे आकर वृद्ध की मौत हुई है। मृतक का नाम दीवान पुत्र डूंगर राम निवासी पंचायत घर है। वृद्ध के शव की पहले पहचान नहीं हो पाई थी, लेकिन अब पुलिस ने शिनाख्त कर ली है। पुलिस ने तीनों ही मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और पूरे मामले में जांच शुरू कर दी है।


संबंधित आलेख: