• Home
  • News
  • Uttarakhand: Three more bodies recovered in Chenagad, Rudraprayag; four still missing

उत्तराखण्ड: रुद्रप्रयाग के छेनागाड़ में तीन शव और बरामद! चार अभी भी लापता

editor
  • Awaaz Desk
  • October 25, 2025 03:10 PM
Uttarakhand: Three more bodies recovered in Chenagad, Rudraprayag; four still missing

रुद्रप्रयाग। विगत 28 अगस्त को छेनागाड़ में आई आपदा में लापता लोगों के शवों के मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है। शुक्रवार को दो तो शनिवार को भी तीन शव मिले हैं। अभी भी चार लोग मिसिंग चल रहे हैं और डीडीआरएफ टीम द्वारा सर्च अभियान लगातार जारी है। इन दिनों सर्च अभियान में तेजी लाई गई है।
दरअसल, छेनागाड़ में विगत 28 अगस्त को भयावह आपदा आ गई थी। छेनागाड़ कस्बे का पूरी तरह से नामोनिशान मिट गया था। रात्रि के समय आई आपदा में जो लोग यहां रह रहे थे, वह भी लापता हो गये थे। जिनकी खोजबीन लगातार जारी थी। इन दिनों मौसम साफ होने पर तेज गति से सर्च अभियान चलाया जा रहा है। दो लोगों के शव शुक्रवार को मलबे से प्राप्त हुये। जबकि तीन लोगों के शव शनिवार को प्राप्त हुये हैं। शवों के पहचान करने के प्रयास किये जा रहे हैं। जबकि शवों को पीएम के लिये जिला चिकित्सालय भेजा जा रहा है। आपदा में कुल नौ लोग लापता हो गये थे, जिनमें पांच स्थानीय और चार नेपाली मूल के लोग शामिल थे। पांच लोगों के शव बरामद हो गये हैं। जबकि अन्य मिसिंग चल रहे लोगों को भी लगातार सर्च किया जा रहा है। घटना स्थल से दूर भी यह शव बरामद हो रहे हैं।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने कहा कि आपदा के बाद से लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है। दो दिनों में पांच शव बरामद हो गये हैं। शवों की पहचान करने के प्रयास किये जा रहे हैं और फिर पीएम के जिला चिकित्सालय भेजा जा रहा है।


संबंधित आलेख: