• Home
  • News
  • Uttarakhand: Three people died in separate accidents in Pithoragarh district! Family members are in deep grief and chaos ensues.

उत्तराखण्डः पिथौरागढ़ जिले में अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की मौत! परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़, मचा कोहराम

editor
  • Awaaz Desk
  • December 14, 2025 07:12 AM
 Uttarakhand: Three people died in separate accidents in Pithoragarh district! Family members are in deep grief and chaos ensues.

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिले में अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की मौत हो गयी। पहला हादसा धारचूला-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ। यहां साइकिल चला रहे एक छात्र को शनिवार देर शाम टैक्सी वाहन ने टक्कर मारी दी। जिससे छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोग आनन-फानन में छात्र को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। छात्र की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार निगालपानी निवासी 16 वर्षीय हर्षित थलाल शनिवार देर शाम राष्ट्रीय राजमार्ग में साइकिल चला रहा था। इस बीच कालिका की ओर से आ रही टैक्सी वाहन ने हर्षित को टक्कर मार दी। हादसे में वह घायल हो गया। बेहोशी की हालत में उसे अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। प्रभारी कोतवाल अंबी राम आर्य ने बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर मिली है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। 

इधर पिथौरागढ़-घाट एनएच में सड़क किनारे रात्रि गश्त पर निकले पुलिस कर्मियों को एक ग्रामीण पड़ा हुआ मिला। जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ग्रामीण की मौत हो गई। ग्रामीण की ठंड से मौत की आशंका जताई जा रही है। कोतवाल ललित मोहन जोशी ने बताया कि मृतक की शिनाख्त रावलगांव निवासी 45 वर्षीय प्रकाश राम के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि प्रकाश ऐंचोली में वेल्डिंग की दुकान में काम करते थे। पुलिस जांच के दौरान जानकारी में आया कि बीते रोज दोपहर को वह बाजार जाने की बात कहकर घर से निकले। देर रात पहले 108 सेवा की एंबुलेंस कर्मियों ने प्रकाश को सड़क किनारे पड़ा हुआ देखा, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उधर बेरीनाग पांखू के कोटगाड़ी गांव में बूंगाछीना के सिरौली गांव के दीप चंद्र भट्ट पुत्र जीवानंद भट्ट ने अपने बहन के घर के पास खेत में फंदे से झुलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बताया जाता है कि दीप चंद्र 9 दिसम्बर को मां के साथ अपनी बड़ी बहन के घर कोटगाड़ी आया था। बीते रात वह देर रात तक कोटगाड़ी मंदिर में चल रहे भजन कीर्तन में मौजूद था।


संबंधित आलेख: