• Home
  • News
  • Uttarakhand: Tragedies of disaster! Five more bodies recovered from the rubble in Nandanagar, bringing the death toll to seven.

उत्तराखण्डः आपदा के जख्म! नंदानगर में मलबे से पांच और शव बरामद, सात पहुंची मृतकों की संख्या

editor
  • Awaaz Desk
  • September 19, 2025 01:09 PM
Uttarakhand: Tragedies of disaster! Five more bodies recovered from the rubble in Nandanagar, bringing the death toll to seven.

चमोली। चमोली के नंदानगर में आई आपदा के बाद से लगातार रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। इस बीच यहां कुन्तरी गांव में मलबे में दबे पांचों लापता व्यक्तियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। बरामद मृतकों में तीन महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। एसडीआरएफ-एनडीआरएफ के जवान लगातार मलबे को काटते-तोड़ते हुए राहत कार्य में जुटे हैं। आज शुक्रवार को पांच शव बरामद हुए। दो शव पूर्व में मिल चुके हैं। जबकि एक व्यक्ति कुंवर सिंह पुत्र बलवंत सिंह जीवित मिले हैं। वहीं लापता दो लोगों की तलाश जारी है। बता दें कि चमोली के नंदानगर क्षेत्र में बुधवार की देर रात करीब 2 बजे बिनसर पहाड़ी की चोटी पर बादल फटने और अतिवृष्टि से फाली लगा कुंतरी, सैंती लगा कुंतरी और धुर्मा गांव में भारी तबाही हुई है। इस आपदा में 10 लोग लापता हो गए थे, जिनमें से सात के शव मिले हैं। मलबे की चपेट में आकर 10 आवासीय मकान भी पूरी तरह से ध्वस्त हो गए हैं।


संबंधित आलेख: