• Home
  • News
  • Uttarakhand: Tragic accident in Dehradun! A massive truck loaded with cement lost control and overturned; two people, including a motorcyclist, died.

उत्तराखण्डः देहरादून में दर्दनाक हादसा! सीमेंट से भरा भारी-भरकम ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, बाइक सवार समेत दो की मौत

editor
  • Awaaz Desk
  • September 20, 2026 06:09 AM
Uttarakhand: Tragic accident in Dehradun! A massive truck loaded with cement lost control and overturned; two people, including a motorcyclist, died.

देहरादून। राजधानी देहरादून में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसा मोहब्बेवाला क्षेत्र में हुआ, जहां सीमेंट से लदा 16 टायर वाला बड़ा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इसी दौरान पास से गुजर रही एक बाइक भी ट्रक की चपेट में आ गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सीमेंट से भरा ट्रक सड़क पर अचानक अनियंत्रित हो गया और देखते ही देखते पलट गया। ट्रक के पलटने के दौरान वहां से गुजर रही बाइक उसकी चपेट में आ गई। हादसा इतना गंभीर था कि दो लोगों की मौके पर ही मौत होने की सूचना है। वहीं, दो अन्य लोग घायल हुए हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को हादसे की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की पहचान कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि ट्रक किस वजह से अनियंत्रित होकर पलटा। हादसे के बाद मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाने और यातायात व्यवस्था सामान्य कराने की कार्रवाई की। मामले में विस्तृत जानकारी पुलिस जांच के बाद सामने आने की उम्मीद है।


संबंधित आलेख: