• Home
  • News
  • Uttarakhand: Tragic accident in Pithoragarh! Car falls into deep ravine, killing two youths.

उत्तराखण्डः पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा! गहरी खाई में गिरी कार, 2 युवकों की मौत

editor
  • Awaaz Desk
  • November 14, 2025 05:11 AM
Uttarakhand: Tragic accident in Pithoragarh! Car falls into deep ravine, killing two youths.

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। हादसे में दो युवकों की मौत हो गयी। जानकारी के मुताबिक गंगोलीहाट पिथौरागढ़ मोटर मार्ग पर गुरूवार देर रात एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। बताया जाता है कि डूनी निवासी 30 वर्षीय सुरेश सिंह पुत्र चंद्र सिंह और निगलटी निवासी 35 वर्षीय पवन सिंह पुत्र रघुवीर सिंह गुरुवार ब्रेजा कार से निकले थे। देर रात डूनी चहज मार्ग के पास कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार चालक सुरेश सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पवन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही गंगोलीहाट कोतवाली से प्रभारी निरीक्षक कैलाश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने रेस्क्यू कर घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल और क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। 
 


संबंधित आलेख: