• Home
  • News
  • Uttarakhand: Tragic accident in Uttarkashi! An out-of-control Bolero motorbike hits a woman sunbathing in her courtyard, who dies on the spot.

उत्तराखण्डः उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा! घर के आंगन में धूप सेंक रही महिला को अनियंत्रित बोलेरो ने मारी टक्कर! मौके पर ही महिला की मौत

editor
  • Awaaz Desk
  • November 07, 2025 10:11 AM
Uttarakhand: Tragic accident in Uttarkashi! An out-of-control Bolero motorbike hits a woman sunbathing in her courtyard, who dies on the spot.

उत्तरकाशी। उत्तराखण्ड में लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। ताजा मामला उत्तरकाशी के लंबगांव से सामने आया है, यहां राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को एक अनियंत्रित कार ने महिला को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद महिला की मौके पर ही मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को मानपुर में 42 वर्षीय रेखा मेहर पत्नी कीर्ति मेहर अपने आंगन में धूप में बैठी थी। इसी दौरान उत्तरकाशी से चौरंगी की ओर जा रहा एक बुलेरो वाहन अनियंत्रित हो गया और घर की बाउंड्री वॉल तोड़ कर महिला को टक्कर मार दी। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को देख परिजन व आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन चालक को हिरासत में लेकर थाने ले आई। जहां परिजनों की तहरीर पर चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।


संबंधित आलेख: