• Home
  • News
  • Uttarakhand: Tragic road accident in Bazpur! Canter running on the road like a car, two teenagers riding in tempo died

उत्तराखण्डः बाजपुर में दर्दनाक सड़क हादसा! काल बनकर सड़क पर दौड़ा कैंटर, टेंपो में सवार दो किशोरों की मौत

editor
  • Awaaz Desk
  • October 21, 2023 06:10 AM
Uttarakhand: Tragic road accident in Bazpur! Canter running on the road like a car, two teenagers riding in tempo died

बाजपुर। ऊधम सिंह नगर जिले के बाजपुर में शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। हादसे में दो किशोरों की मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार कैंटर ने सवारियों से भरे टेंपो को टक्कर मार दी। टेंपो में सवार चार महिलाएं भी चोटिल हुई हैं।

सूचना पर यूपी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चालक सहित कैंटर को कब्जे में ले लिया। मृतक अर्जुन 11वीं और निशांत 10 वीं का छात्र था। जानकारी के अनुसार बाजपुर के गांव बहादुरगंज निवासी अर्जुन, निशांत और रवि अपने रिश्तेदार की तेरहवीं रस्म में रामपुर के गांव ढिलिया टांडा गए थे।

शुक्रवार देर शाम टेंपो से वह वापस लौट रहे थे। तभी रामपुर रोड चेक पोस्ट के पास सामने से आ रहे एक कैंटर ने टेंपो को टक्कर मार दी। हादसे में अर्जुन(15) की मौके पर मौत हो गई, जबकि गंभीर हालत में निशांत(16) को बाजपुर सीएचसी में लाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

गंभीर रूप से घायल रवि को बाजपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर यूपी के मसवासी चौकी इंचार्ज हरेंद्र सिंह, सीओ अनुज चौधरी, स्वार कोतवाल कोमल सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने वाहनों को हटाकर यातायात सुचारू कराया। वहीं , पुलिस ने कैंटर और उसके चालक को कब्जे में ले लिया है।


संबंधित आलेख: