• Home
  • News
  • Uttarakhand: Transit Camp Kotwali constable dies in accident while on patrol; bike collided with an animal.

उत्तराखण्डः ट्रांजिट कैंप कोतवाली के कांस्टेबल की गश्त के दौरान हादसे में मौत! जानवर से टकराई बाइक

editor
  • Awaaz Desk
  • August 15, 2026 12:08 PM
Uttarakhand: Transit Camp Kotwali constable dies in accident while on patrol; bike collided with an animal.

रुद्रपुर। कोतवाली ट्रांजिट कैंप में तैनात बाईक सवार कांस्टेबल ड्यूटी के दौरान जानवर से टकरा गया। जिससे कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कांस्टेबल को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। कांस्टेबल की मौत की सूचना पर महकमें में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार के लोग भी पहुंच गए। पुलिस के मुताबिक कांस्टेबल 41 वर्षीय भुवन आर्या पुत्र मनीराम निवासी मित्रपुरम,जोहार ज्योति दमुवाढूंगा, हल्द्वानी की ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनाती थी और शुक्रवार की रात बाईक से गश्त कर रहे थे। इसी बीच सेंटर प्वाइंट होटल के पास बाईक जानवर से टकरा गई। बताया जाता है कि हादसा इतना भयंकर था कि कांस्टेबल के हार्ट में जानवर की सींग घुस गया। ‌हादसे की जानकारी मिलने पर कोतवाली से पुलिस पहुंची। घायल कांस्टेबल को अस्पताल पहुंचा गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसएसआई महेश कांडपाल ने बताया कि घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। मृतक के पिता, छोटा भाई कमल चंद्र आर्या समेत अन्य परिजन पहुंचे। उन्होंने बताया कि एसआई जितेंद्र खत्री ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेजा। मृतक वर्ष 2009 बैच का कांस्टेबल था। 


संबंधित आलेख: