उत्तराखण्डः राष्ट्रीय मुए-थाई में अल्मोड़ा जिले के 2 खिलाड़ियों का जलवा! राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक जीत कर बढ़ाया राज्य का मान
अल्मोड़ा। यूनाइटेड मुए-थाई एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के तत्वावधान में 22-25 जनवरी तक हैदराबाद में संपन्न हुई सातवीं राष्ट्रीय सीनियर मुए-थाई चैंपियनशिप-2026 में उत्तराखंड राज्य की टीम से खेलते हुए अल्मोड़ा जिले के 2 खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 2 कांस्य पदक जीते। मुए-थाई एसोसियेशन ऑफ़ उत्तराखंड के सचिव नीलेश जोशी ने जानकारी दी कि अल्मोड़ा नगर की होनहार खिलाड़ी हिमानी मेर एवं हवालबाग ब्लॉक के गांव चौना निवासी 6 कुमाऊं रेजिमेंट के अग्निवीर अनिल बोरा ने उक्त चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर राज्य एवं जिले का का मान बढ़ाया। उत्तराखंड राज्य ने उक्त चैंपियनशिप में कुल 4 पदक जीते, जिसमें से अकेले 2 पदक अल्मोड़ा के खिलाड़ियों का जीतना गौरव की बात है। उक्त चैंपियनशिप में देश 28 राज्यों के 800 से अधिक चयनित मुए.थाई खिलाड़ियों ने भाग लिया था। गौरतलब है की पहली बार मुए-थाई खेल में जून माह में राष्ट्रीय यूथ मुए-थाई चैंपियनशिप 2026 की मेजबानी उत्तराखंड राज्य को मिली है। प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व कर रहे अल्मोड़ा के सीनियर खिलाड़ी यशपाल भट्ट एवं आदित्य कटवाल ने भी सराहनीय प्रदर्शन किया। कोच यशपाल भट्ट पूर्व में राष्ट्रीय चैंपियनशिप में पदक जीत चुके हैं। अल्मोड़ा के खिलाड़ियों के पदक जीतने पर जिलाधिकारी अंशुल सिंह, विधायक मनोज तिवारी, जिला क्रीड़ा अधिकारी महेशी आर्य, प्रदेश अध्यक्ष मुए-थाई सतीश जोशी, जिला ओलंपिक संघ के सचिव जीएस खोलिया, मयंक गहतोड़ी आदि लोगो एवं खेल प्रेमियों ने बधाई दी है।