उत्तराखण्डः लक्सर में कस्तूरबा गांधी टाइप फ़ॉर बालिका छात्रावास से दो छात्राएं लापता! शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप, परिजनों ने काटा हंगामा
लक्सर। लक्सर के अकबरपुर ऊद गांव में स्थित कस्तूरबा गांधी टाइप फ़ॉर बालिका छात्रावास में पड़ने वाली कक्षा 9 व कक्षा 10 की दो नाबालिका छात्राएं संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गईं। जिसके बाद से ही शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा है। दोनों छात्राएं लक्सर व ज्वालापुर की रहने वाली है। सूचना मिलने के बाद स्कूल पहुंचे छात्राओं के परिजनों ने जमकर हंगामा किया और स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगाए। वहीं सूचना मिलने के बाद लक्सर खण्ड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार और पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूरे मामले में जानकारी जुटाई। बता दें कि यह कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रा वास टाइप 4 का कोई पहला मामला नही है इससे पहले भी यहां कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय में रहने वाली वार्डन प्रतिभा सैनी कभी भी रात को विद्यालय में नही रहती और रात में वार्डन भी नही थी। वहीं खण्ड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार का कहना मालमे में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी।