उत्तराखण्डः यमुनोत्री धाम में दो और श्रद्धालुओं की मौत! गोवा और राजस्थान से आए थे मृतक, अबतक 73 लोगों की गई जान
देहरादून। उत्तराखण्ड में चारधाम यात्रा जारी है। इस बीच यमुनोत्री धाम से एक और दुखद खबर सामने आई है, यहां धाम में गोवा और राजस्थान के दो तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। राज्य आपदा परिचालन केंद्र के मुताबिक यमुनोत्री धाम में अब तक 17 यात्रियों की माैत हो चुकी है। वहीं चारधाम यात्रा के दाैरान अब तक 73 यात्रियों की जान जा चुकी है। जानकारी के अनुसार, 31 मई की रात 72 बर्षीय यशवंत सांवत(72)और 60 वर्षीय बाबू लाल की जानकीचट्टी और यमुनोत्री के बीच अलग-अलग स्थानों पर तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें अचेत अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसएचओ संतोष सिंह कुंवर ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि पंचनामा की कार्रवाई कर शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है।