• Home
  • News
  • Uttarakhand: Two youths visiting 'Devbhoomi' ran out of money and changed their plans; they broke into a mobile shop to steal but were arrested red-handed by the police.

उत्तराखण्डः देवभूमि घूमने आए दो युवकों का पैसा हुआ खत्म तो बदल गया इरादा! मोबाइल शॉप में चोरी करने घुसे, पुलिस ने दोनों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया

editor
  • Awaaz Desk
  • July 27, 2026 09:07 AM
Uttarakhand: Two youths visiting 'Devbhoomi' ran out of money and changed their plans; they broke into a mobile shop to steal but were arrested red-handed by the police.

मसूरी। पर्यटन नगरी मसूरी में पुलिस की सतर्कता और रात्रि गश्त ने एक बड़ी चोरी की वारदात को होने से पहले ही नाकाम कर दिया। माल रोड स्थित एक मोबाइल शॉप में चोरी करने घुसे दो आरोपियों को मसूरी पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए नौ मोबाइल फोन, अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और ताला तोड़ने में इस्तेमाल किया गया हथौड़ा बरामद किया गया है। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी पुलिस ने सीज कर दी। मसूरी कोतवाल देवेन्द्र चौहान ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष गश्त अभियान के तहत सोमवार तड़के मसूरी पुलिस टीम नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान माल रोड पर स्थित मस्जिद वाली गली में स्टार मोबाइल दुकान के पास संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दीं। पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए दुकान की घेराबंदी कर अंदर प्रवेश किया, जहां दो युवक मोबाइल और अन्य सामान चोरी करते हुए पकड़े गए। पुलिस ने मौके से 9 मोबाइल फोन, चार्जर, एडॉप्टर, डाटा केबल सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण तथा ताला तोड़ने में प्रयुक्त हथौड़ा बरामद किया गया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वे पंजाब से मसूरी घूमने आए थे। दो दिन पहले उनके पास मौजूद पैसे खत्म हो गए थे, जिसके बाद उन्होंने चोरी की योजना बनाई। आरोपियों ने यह भी स्वीकार किया कि लगातार पुलिस गश्त के कारण वे पहले चोरी नहीं कर सके, लेकिन इस बार प्रयास करते ही पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जगहीर सिंह, निवासी जिला संगरूर, पंजाब और तरणप्रीत सिंह, निवासी जिला संगरूर, पंजाब के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ कोतवाली मसूरी में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। 


संबंधित आलेख: