• Home
  • News
  • Uttarakhand / Udham Singh Nagar: Entry in mall will not be available without double dose of vaccine

उत्तराखंड/उधमसिंह नगर:बिना वैक्सीन की डबल डोज़ के अब नही मिलेगी मॉल में एंट्री

editor
  • Kanchan Verma
  • January 13, 2022 08:01 AM
Uttarakhand / Udham Singh Nagar: Entry in mall will not be available without double dose of vaccine

कोरोना की बढ़ती रफ़्तार और ओमिक्रोन के खतरे को देखते हुए  उधमसिंह नगर के जिला मुख्यालय रुद्रपुर में अब शॉपिंग मॉल में किसी भी व्यक्ति को वैक्सीन की डबल डोज के बिना एंट्री नहीं मिल पायेगी। एंट्री से पहले गेट पर ग्राहक को डबल डोज का प्रमाण पत्र दिखाना अनिवार्य होगा। बढ़ते कोरोना के केसो के मद्देनजर ये निर्णय लिया गया है।
उधमसिंह नगर जिले में नए एसीएमओ के रूप में पदभार ग्रहण करने के बाद डॉ. तपन शर्मा ने मीडिया को बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए सार्वजनिक स्थलों पर कोरोना की गाइडलाइन का अनुपालन बेहद जरूरी है। शहर के शॉपिंग मॉलों में भी लोगों की भीड़भाड़ बढ़ रही है। इसे देखते हुए अब मॉल में किसी भी व्यक्ति को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवाए बिना प्रवेश नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि मॉल में टीकाकरण की भी व्यवस्था के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके बाद जिले के नगर निकायों में भी नियमित शिविर लगाकर कोरोना वैक्सीन लगवाई जाएगी। डॉ. तपन ने कहा कि जिले में कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज का टीकाकरण शीघ्र पूरा कर दिया जाएगा।


संबंधित आलेख: