• Home
  • News
  • Uttarakhand: Udham Singh Nagar police alert regarding UCC! Additional forces deployed in sensitive areas, will keep an eye on those who spoil the environment

Uttarakhand: यूसीसी को लेकर ऊधम सिंह नगर की पुलिस अलर्ट! संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त फोर्स तैनात, माहौल खराब करने वालों पर रहेगी नजर

editor
  • Awaaz Desk
  • February 05, 2024 11:02 AM
Uttarakhand: Udham Singh Nagar police alert regarding UCC! Additional forces deployed in sensitive areas, will keep an eye on those who spoil the environment

रुद्रपुर। उधमसिंहनगर जनपद में समान नागरिकता विधेयक को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। जिले के एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने बताया उत्तराखंड सरकार द्वारा समान नागरिकता विधेयक पेश किया जा रहा है। इसी क्रम में शांति व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए उधमसिंहनगर जनपद पुलिस प्रशासन को अलर्ट किया है। उन्होंने कहा किसी भी तरह से कोई विरोध प्रदर्शन ना करें और शांति व्यवस्था बाधित न करें। इसको देखते हुए जनपद में अतिरिक्त पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। पूरे जिले मे सभी संवदेनशील क्षेत्रों को पहले ही चिन्हित किया गया था अब उन क्षेत्रों मे पुलिस, पीएसी और आरटीसी सहित खुफिया विभाग की टीम को तैनात किया गया है और किसी भी तरह से शांति व्यवस्था भंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा सरकार द्वारा जो यूसीसी विधेयक पास किया जा रहा है वह आम जनता के पूरी तरह से हित में है। अगर किसी के द्वारा भी क्षेत्र का माहौल खराब करने का प्रयास किया जाएगा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी।


संबंधित आलेख: