• Home
  • News
  • Uttarakhand / Udham Singh Nagar: So many people removed from the voter list, 48 transgenders will also vote this year.

उत्तराखंड/उधमसिंह नगर:मतदाता सूची से हटाए गए इतने लोग,इस वर्ष 48 ट्रांसजेंडर्स भी देंगे वोट।

editor
  • Kanchan Verma
  • January 09, 2022 11:01 AM
Uttarakhand / Udham Singh Nagar: So many people removed from the voter list, 48 transgenders will also vote this year.

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारी चरम पर पहुंच चुकी है। मतदान केंद्रों से लेकर मतदाताओं की सूची भी तैयार हो गयी है। उधमसिंह नगर के रुद्रपुर विधानसभा चुनाव की मतदाता सूची से इस वर्ष लगभग 2582 लोगों को हटाया गया है। निर्वाचन आयोग के सर्वे के अनुसार 2.5 हजार लोग वोट नही दे पाएंगे। मिली जानकारी के मुताबिक मतदाता सूची से नाम हटाने या पलायन करने पर भारत निर्वाचन आयोग के फार्म-7 को भरा जाता है। उधमसिंह नगर जिले में वर्ष 2021 तक 2582 लोगों ने फार्म-7 को भरा है। इसके अलावा किसी व्यक्ति की मृत्यु होने पर भी परिवार के लोग फार्म-7 को भरते हैं।
 गौरतलब है कि वर्ष 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में जिले के 27 ट्रांसजेंडरों ने मतदान का प्रयोग किया था वही इस वर्ष जिले के 48 ट्रांसजेंडर भी वोट दे सकेंगे। आइये एक नज़र डालते है उन लोगो की संख्या पर जिनके नाम इस बार मतदाता सूची से हटा दिए गए है और ट्रांसजेंडर्स की संख्या पर ।
विधानसभा- ट्रांसजेंडर संख्या - मतदाता सूची से हटाए गए लोग
जसपुर - 06 - 287
काशीपुर - 08 - 381
बाजपुर - 04 - 333
गदरपुर - 07 - 235
रुद्रपुर - 07 - 489
किच्छा - 04 - 407
सितारगंज - 05 - 173
नानकमत्ता -02 - 133
खटीमा - 05 - 144
कुल - 48 - 2582


संबंधित आलेख: