• Home
  • News
  • Uttarakhand: Uff! On the persuasion of the mother, the son of Kali Yugi got angry, beat the mother with a stick and killed her.

उत्तराखंड:उफ़्फ़!माँ के समझाने पर कलयुगी बेटे को आया गुस्सा,डंडे से पीटपीट कर माँ की कर दी हत्या।

editor
  • Kanchan Verma
  • January 30, 2022 05:01 AM
Uttarakhand: Uff! On the persuasion of the mother, the son of Kali Yugi got angry, beat the mother with a stick and killed her.

उत्तराखंड में रिश्तो को शर्मसार करने का एक मामला सामने आया है। देवाल ब्लाक के मानमती गांव में एक बेटे ने अपनी मां की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। किसी बात पर मां के समझाने पर बेटे को इतना गुस्सा आ गया कि उसने अपनी मां को डंडे से पीट कर मार डाला। राजस्व पुलिस ने हत्यारोपी बेटे को गिरफ्तार कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। राजस्व पुलिस ने मामले में आरोपी पुत्र के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक कलम राम उम्र 27 वर्ष पुत्र मेहरबान राम घेस गांव में मजदूरी करता है। 26 तारीख को वह घेस से अपने गांव पहुंचा। 27 जनवरी की शाम 5:00 बजे किसी बात पर कलम राम की अपनी मां चंपा देवी से बहस हो गई, मां ने उसे समझाया तो कलम राम को बहुत गुस्सा आ गया, और वह मां को डंडे से बुरी तरह से मारने लगा। कलम राम ने अपनी माँ को इतना मारा कि चंपा देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना के समय कलम राम की 3 साल की बेटी और भाई की पत्नी उर्मिला देवी भी घर पर मौजूद थी। मां की हत्या करने के बाद कलम राम घर से भाग गया। शनिवार को राजस्व पुलिस ने कलम राम को लौसरी गांव के पास दबोचा। नायब तहसीलदार अर्जुन बिष्ट ने मीडिया को बताया कि कलम राम के भाई की पत्नी उर्मिला देवी की ओर से दी गई तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है, साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी को शनिवार को लौसरी गांव के पास से गिरफ्तार किया है,मेडिकल और कोरोना जांच के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।


संबंधित आलेख: