• Home
  • News
  • Uttarakhand: Union Minister of State for Defense Bhatt inspected Sanjay Forest! Instructions given to forest department officials

Uttarakhand: केन्द्रीय रक्षा राज्यमंत्री भट्ट ने किया संजय वन का निरीक्षण! वन विभाग के अधिकारियों को दिए निर्देश

  • Awaaz Desk
  • February 04, 2024 11:02 AM
Uttarakhand: Union Minister of State for Defense Bhatt inspected Sanjay Forest! Instructions given to forest department officials

रुद्रपुर। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट ने नैनीताल रोड स्थित तराई केंद्रीय वन प्रभाग के टांडा रेंज स्थित संजय वन चेतना केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को संजय वन और भी अधिक सुंदर बनाने के निर्देश दिए। जिससे बाहर से आने वाले पर्यटकों को बेहतर पर्यटन स्थल मिल सके। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों संग बैठक भी की। उन्होंने बताया की पूर्व में संजय वन की हालत खस्ताखाल थी। उनके प्रयास से अब संजय वन की तस्वीर बदलने लगी है। 80 लाख रुपए से पर्यटन स्थल संजय वन का स्वरूप बदल चुका है उन्होंने राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी से भी पर्यटन स्थल के लिए धन देने का आग्रह किया है। इसके अलावा पर्यटन सचिव से भी वार्ता की गई है। उन्होंने आश्वासन दिया है उन्होंने संजय वन को पुर्नजीवित करने के लिए प्रस्ताव मांगा है। अजय भट्ट ने बताया की कुमाऊं की वादियों का लुफ्त उठाने आने वाले पर्यटकों के लिए संजय वन एक बेहतर विकल्प हो सकता है।
 


संबंधित आलेख: