• Home
  • News
  • Uttarakhand: Union Minister of State for Defense Bhatt's birthday celebrated with pomp! Workers and supporters wished for longevity, MP representative Verma did cow service in Rudrapur

उत्तराखण्डः धूमधाम से मना केन्द्रीय रक्षा राज्यमंत्री भट्ट का जन्मदिन! कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने की दीर्घायु की कामना, रुद्रपुर में सांसद प्रतिनिधि वर्मा ने की गौ सेवा

editor
  • Awaaz Desk
  • May 01, 2023 02:05 PM
 Uttarakhand: Union Minister of State for Defense Bhatt's birthday celebrated with pomp! Workers and supporters wished for longevity, MP representative Verma did cow service in Rudrapur

हल्द्वानी/रुद्रपुर। केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री मंत्री अजय भट्ट का जन्मदिन आज प्रदेशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। उनके जन्मदिन पर आज सांसद प्रतिनिधि योगेश वर्मा ने कनकपुर गोशाला में गौ माता की सेवा करते हुए आशीर्वाद लिया और भट्ट की दीर्घायु की कामना की। इधर केन्द्रीय रक्षा राज्यमंत्री भट्ट के जन्मदिन पर प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर भाजपाईयों व शुभचिंतकों ने कार्यक्रम आयोजित किए और उनकी दीर्घायु की कामना की। रुद्रपुर में सांसद प्रतिनिधि योगेश वर्मा ने भी कई कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ भट्ट का जन्मदिन कनकपुर गौशाला में गौ सेवा कर मनाया। उधर अपने जन्मदिन के मौके पर केन्द्रीय रक्षा राज्यमंत्री भट्ट अपने संसदीय क्षेत्र हल्द्वानी में मौजूद रहे। इस दौरान भाजपाईयों और समर्थकों ने उनसे मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दी। कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। किच्छा में सांसद प्रतिनिधि विपिन जल्होत्रा ने अस्पताल में मरीजों को फल बांटकर भट्ट का जन्मदिन मनाया। इधर रुद्रपुर में सांसद प्रतिनिधि योगेश वर्मा के साथ उत्तराखंड गौसेवा आयोग के सदस्य विजय बाजपेई, पूर्व जिला मंत्री किरन् विर्क, राधे सनातनी, सुनील सनातनी, सुनील यादव आदि ने भी भट्ट की दीर्घायु की कामना की।


संबंधित आलेख: