• Home
  • News
  • Uttarakhand: Uproar over taking the injured to the hospital in Lohaghat! Police accused of misbehavior, matter in discussions

उत्तराखण्डः लोहाघाट में घायल को अस्पताल पहुंचाने को लेकर हंगामा! पुलिस पर लगे अभद्रता के आरोप, चर्चाओं में मामला

editor
  • Awaaz Desk
  • March 04, 2025 11:03 AM
Uttarakhand: Uproar over taking the injured to the hospital in Lohaghat! Police accused of misbehavior, matter in discussions

चंपावत। मंगलवार दोपहर को एक घायल व्यक्ति खून से लथपथ स्टेशन बाजार में पड़ा हुआ था। जब काफी देर तक किसी ने उसकी कोई सुध नहीं ली तो डूंगरी फर्त्याल के ग्राम प्रधान प्रशासक राजू फर्त्याल व अन्य युवा मौके पर पहुंचे। राजू फर्त्याल ने बताया कि घायल व्यक्ति काफी देर से स्टेशन में पड़ा हुआ था। उनके द्वारा लोहाघाट थाने व 112 में कॉल किया गया, इसके काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस कर्मियों ने घायल व्यक्ति की मदद करने के बजाय उल्टा उनके साथ अभद्रता की। जिसके बाद उनके द्वारा वाहन बुलाकर घायल को उप जिला चिकित्सालय भेजा। वहीं मामले में काफी देर पुलिस कर्मियों और लोगों में तीखी बहस हो गई, जिस कारण स्टेशन में हंगामा खड़ा हो गया। वहीं चीता कर्मी संजय जोशी व अन्य पुलिस कर्मियों ने कहा कि सूचना पर वह मौके पर पहुंचे तथा घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। उनके द्वारा किसी भी प्रकार की अभद्रता नहीं की गई। वहीं हेड कांस्टेबल संजय जोशी ने कहा सरकारी काम में बाधा डालने तथा उनसे अभद्रता करने पर व थाने में तहरीर दे रहे हैं। घायल नसीम शाह पुत्र जब्बार निवासी सराय उत्तर प्रदेश का उप जिला चिकित्सालय में डॉक्टर बीना मेलकानी ने उपचार किया। कहा कि घायल शराब के नशे में है उसे काफी चोटे लगी हैं। घायल नसीम ने बताया उसे आज सुबह एक होटल स्वामी और उसके चार-पांच साथियों ने घर से निकालकर सरियो व डंडों से बुरी तरह पीटा। वहीं मामला लोहाघाट में काफी चर्चाओं में है।


संबंधित आलेख: