• Home
  • News
  • Uttarakhand: Uttarakhand CM's anger erupted over lapse in PM's security, angered on Twitter, wrote Punjab Congress introduces petty mentality, know what else CM Dhami said

उत्तराखंड:पीएम की सुरक्षा में हुई चूक पर उत्तराखंड सीएम का फूटा गुस्सा, ट्वीटर पर निकाली भड़ास,लिखा पंजाब कांग्रेस ने ओछी मानसिकता का दिया परिचय, और क्या कहा सीएम धामी ने?

editor
  • Kanchan Verma
  • January 06, 2022 03:01 AM
Uttarakhand: Uttarakhand CM's anger erupted over lapse in PM's security, angered on Twitter, wrote Punjab Congress introduces petty mentality, know what else CM Dhami said

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब में फिरोजपुर दौरे के दौरान सुरक्षा में बड़ी चूक की कड़ी निंदा की है। सीएम धामी ने इस पूरे घटनाक्रम पर नाराज़गी व्यक्त करते हुए कहा कि इसे लोकतंत्र में काला अध्याय के तौर पर याद किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने फोन न उठाए जाने पर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि ऐसा करके उन्होंने नैतिकता और मर्यादाओं को तार-तार कर दिया।


मुख्यमंत्री धामी ने ट्वीटर पर लिखा कि "पंजाब में कांग्रेस ने एक बार फिर अपनी ओछी मानसिकता का परिचय दिया है। जिस प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा के साथ समझौता हुआ और लोगों को अपने प्रिय नेता को सुनने आने से रोका गया, ये पूरी तरह से अलोकतांत्रिक और निंदनीय है।कांग्रेस नेता अपनी जिम्मेदारियां तो बहुत पहले ही भुला चुके थे और अब मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने फोन तक न उठाकर नैतिकता और मर्यादाओं को तार-तार कर संघीय व्यवस्था का अपमान किया है"।

उन्होंने कहा कि अगर उन्हें लगता है कि वो इस प्रकार का प्रपंच कर प्रदेश की जनता को भाजपा और विकास से दूर कर देंगे तो उनका अनुमान गलत है। पंजाब इनकी सच्चाई को जान चुका है और जनता अब राज्य में खुशहाली और सुशासन चाहती है।


संबंधित आलेख: