• Home
  • News
  • Uttarakhand: Valley of flowers reopened for tourists! Tourist entry was closed for three days due to bad weather

उत्तराखण्डः पर्यटकों के लिए फिर खोली गई फूलों की घाटी! मौसम के बिगड़े मिजाज को लेकर तीन दिनों तक बंद थी पर्यटकों की एंट्री

  • Awaaz Desk
  • September 18, 2022 01:09 PM
Uttarakhand: Valley of flowers reopened for tourists! Tourist entry was closed for three days due to bad weather

देहरादून। बारिश के चलते तीन दिनों तक बंद हुई फूलों की घाटी को पर्यटकों के लिए एक बार फिर खोल दिया गया है। बताया जा रहा है कि रविवार को 57 पर्यटक घाटी में पहुंचे। गौरतलब है कि  मौसम विभाग की चेतावनी और लगातार बारिश के कारण वन विभाग ने फूलों की घाटी में आवाजाही तीन दिनों के लिए बंद कर दी थी। बृहस्पतिवार से शनिवार तक घाटी में पर्यटकों की आवाजाही बंद रही। रविवार को मौसम साफ हुआ और धूप खिली तो फूलों की घाटी को पर्यटकों के लिए खोल दिया गया। विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के दीदार के लिए पर्यटकों का हुजूम उमड़ रहा है। अभी तक रिकॉर्ड 19 हजार से ज्यादा पर्यटक फूलों की घाटी के दीदार के लिए पहुंचे हैं, जबकि 2019 में इस समय तक सर्वाधिक 17,424 पर्यटक घाटी में पहुंचे थे। फूलों की घाटी 31 अक्तूबर को बंद हो जाएगी। फूलों की घाटी में इस बार पर्यटकों की पूरे सीजन में चहल-पहल बनी रही। एक जून को घाटी पर्यटकों के लिए खोल दी गई थी। घाटी में पांच सौ से अधिक प्रजातियों के फूल अलग-अलग समय पर खिलते हैं। जुलाई के पहले हफ्ते से अक्तूबर तीसरे हफ्ते तक कई फूल खिले रहते हैं। यहां पोटोटिला, प्रिम्यूला, एनीमोन, एरिसीमा, एमोनाइटम, ब्लू पॉपी, मार्स मेरी गोल्ड, ब्रह्म कमल, फैन कमल जैसे कई फूल खिले रहते हैं।


संबंधित आलेख: