• Home
  • News
  • Uttarakhand: Viral letter! CM Dhami cheated the policemen? An announcement was made on the stage regarding the grade pay, but the hand tingled!

उत्तराखंड:वायरल पत्र!सीएम धामी ने किया पुलिसकर्मियों के साथ छल? मंच पर की थी ग्रेड पे को लेकर घोषणा,पर थमा दिया हाथों में झुनझुना!पुलिसकर्मियों के फूटा गुस्सा,सरकार को रुपये दान में देने की कही बात

editor
  • Kanchan Verma
  • January 09, 2022 11:01 AM
Uttarakhand: Viral letter! CM Dhami cheated the policemen? An announcement was made on the stage regarding the grade pay, but the hand tingled!

उत्तराखंड सरकार जा ग्रेड पे को लेकर उदासीन रवैये से नाराज़ सिपाहियों के इस्तीफे और उनके लिखे गए पत्र सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहे है। इन अलग अलग पत्रों में सिपाहियों ने लिखा है कि सरकार ने उनके साथ धोखा किया है,दो लाख में उनका कुछ नही होगा ये दो लाख भी सरकार हमसे दान में ले लें।
उत्तराखंड शासन के आदेश जारी होने के बाद सिपाहियों के भी पत्र अब वायरल होने लगे है। 
दरअसल पिछले साल 21 अक्टूबर 2021 को सीएम धामी ने देहरादून पुलिस लाइन में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों की 4600 ग्रेड पे की मांग को मंजूरी दी थी लेकिन सीएम ने घोषणा तो की पर अब तक ग्रेड पे को लेकर कोई शासनादेश जारी नही हुआ,और इधर आचार संहिता भी लग गयी है जिसके बाद पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों में धामी सरकार को लेकर खासा रोष व्याप्त हो गया है।
उत्तराखंड में 20-20 सालो से नौकरी कर रहे सिपाहियों को ग्रेड पे का लाभ नही मिला है ,जिस वजह से पुलिसकर्मियों के जगह जगह प्रदर्शन हो रहा है। वायरल हो रहे एक पत्र में तो एक सिपाही ने ये तक लिखा है कि उन्हें लगा था कि युवा मुख्यमंत्री है ऊपर से सैनिक पुत्र भी है और उन्होंने ग्रेड पे को लेकर घोषणा भी सार्वजनिक मंच पर की है लेकिन सरकार ने उनके साथ धोखा किया है।


पुलिसकर्मियों के परिजनों का कहना है कि मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने उनके साथ विश्वासघात किया है. घोषणा के बाद भी बार-बार ग्रेड-पे पर लागू करने का आश्वासन मुख्यमंत्री की ओर से दिया गया, लेकिन आखिरकार दो-दो लाख रुपए देने का झुनझुना पकड़ा दिया. जो उन्हें कदापि मंजूर नहीं हैं. ग्रेड-पे लागू न होने की खबर सामने आते ही डिप्रेशन में आए अल्मोड़ा में तैनात पुलिस जवान योगेश गोस्वामी ने नौकरी से वीआरएस के लिए पत्र लिखा था।
अल्मोड़ा जिले में तैनात कांस्टेबल योगेश गोस्वामी ने ग्रेड-पे लागू न होने से दुःखी होकर वीआरएस के लिए पत्र लिखा है. उन्होंने अपने जिला पुलिस प्रभारी को आवेदन सौंपा है. वीआरएस देने वाले पुलिसकर्मी योगेश गोस्वामी ने साफतौर पर इस बात का तर्क दिया है कि ग्रेड-पे लागू न होने की वजह से वो डिप्रेशन में आ चुका है. जिसके चलते आगे नौकरी न करने की वजह से वीआरएस ले रहा है.


संबंधित आलेख: