• Home
  • News
  • Uttarakhand weather alert: Heavy snowfall in the mountains! Badrinath shrine receives up to two feet of snow, with rain, thunderstorms, and storms expected until March 25th.

उत्तराखण्ड में मौसम का बड़ा अलर्टः पहाड़ों पर भारी बर्फबारी! बदरीनाथ धाम में दो फीट तक जमी बर्फ, 25 मार्च तक बारिश-आंधी और तूफान के आसार

  • Awaaz Desk
  • March 20, 2026 05:03 AM
Uttarakhand weather alert: Heavy snowfall in the mountains! Badrinath shrine receives up to two feet of snow, with rain, thunderstorms, and storms expected until March 25th.

देहरादून। देश के कई राज्यों में मौसम के तल्ख तेवर देखने को मिल रहे हैं। इसी क्रम में उत्तराखण्ड में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है और कई जगहों पर रूक-रूक कर बारिश हो रही है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के बाद तापमान में भी गिरावट दर्ज की गयी है। बदरीनाथ धाम में दो फिट तक बर्फ जमी है और लगातार बर्फबारी का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के पर्वतीय इलाकों के कुछ हिस्सों में आज शुक्रवार को भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। जबकि 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अनुमान है। मैदानी इलाकों में तेज दौर की बारिश और आंधी-तूफान के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में तेज बारिश-बर्फबारी के अलावा तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अन्य जिलों में भी तेज दौर की बारिश और तूफान का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले दिनों की बात करें तो 25 मार्च तक प्रदेशभर के मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहने के आसार हैं।


संबंधित आलेख: