• Home
  • News
  • Uttarakhand: Weather patterns changed again! Cold increased from mountains to plains, snowfall on peaks

उत्तराखण्डः फिर बदला मौसम का मिजाज! पहाड़ से लेकर मैदान तक बढ़ी ठण्ड, चोटियों पर बर्फबारी

editor
  • Awaaz Desk
  • November 30, 2023 11:11 AM
Uttarakhand: Weather patterns changed again! Cold increased from mountains to plains, snowfall on peaks

देहरादून। उत्तराखण्ड में मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। पहाड़ से लेकर मैदान तक ठण्ड का असर दिखने लगा है। पहाड़ों पर सुबह-शाम खासी ठण्ड पड़ रही है। इधर आज गुरूवार को प्रदेश में अधिकांश जगहों पर बादल छाए रहे। मसूरी में दोपहर बाद हल्की बारिश हुई। वहीं इसके बाद घना कोहरा छा गया। जिससे ठंड में इजाफ हो गया है। लोग ठंड से बचने को अलाव का सहारा लेते नजर आए। पौड़ी जिला मुख्यालय में अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 5 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि आसमान में बादल छाए रहने से दोपहर बाद बर्फिली हवाएं चलीं। पर्वतीय क्षेत्रों के तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। बुधवार को केदारनाथ, बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब सहित पिथौरागढ़ की ऊंची पहाड़ियों में बर्फबारी हुई थी। जिससे प्रदेशभर में पारा लुढ़क गया और ठिठुरन बढ़ गई। अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सिय और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।


संबंधित आलेख: