• Home
  • News
  • Uttarakhand: Weather patterns will change again! Chance of rain in five districts, cold will return

उत्तराखण्डः फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! पांच जिलों में बारिश की संभावना, लौटेगी ठंड

editor
  • Awaaz Desk
  • March 11, 2024 05:03 AM
Uttarakhand: Weather patterns will change again! Chance of rain in five districts, cold will return

देहरादून। देवभूमि में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग की मानें तो पर्वतीय इलाकों में बारिश का दौर एक बार फिर शुरू हो सकता है। इस दौरान उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। हांलाकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। रविवार के तापमान की बात करें तो देहरादून का अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़ोतरी के साथ 27.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। उधर मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान तीन डिग्री के इजाफे के साथ 19.6 डिग्री रहा। सिर्फ पंतनगर का अधिकतम तापमान एक डिग्री कमी के साथ 27.1 डिग्री रहा।


संबंधित आलेख: