• Home
  • News
  • Uttarakhand: Weather turns for the worse! October will be as cold as December, the Meteorological Department predicts.

उत्तराखण्डः मौसम ने बदली करवट! अक्टूबर में दिसंबर जैसी सर्दी, मौसम विभाग ने जताई ये संभावना

editor
  • Awaaz Desk
  • October 07, 2025 10:10 AM
Uttarakhand: Weather turns for the worse! October will be as cold as December, the Meteorological Department predicts.

चमोली। उत्तराखण्ड में मौसम का मिजाज बदलते ही तापमान में खासी गिरावट देखने को मिल रही है। एक तरफ जहां मौसम विभाग ने मध्य हिमालयी क्षेत्रों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया हुआ है तो वहीं उच्च हिमालयी क्षेत्रों जैसे केदारनाथ, बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब में कल सोमवार 6 अक्टूबर से ही बर्फबारी हो रही है। इस दौरान राजधानी देहरादून समेत राज्य के अधिकतर हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे बारिश और बर्फबारी देखने को मिलेगी। कई जगहों पर गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं ऊंचाई वाले इलाकों बदरीनाथ, केदारनाथ और हेमकुंड साहिब जैसे क्षेत्रों में बर्फबारी ने ठंड को और बढ़ा दिया है।  सोमवार देर शाम से अचानक चमोली जनपद में मौसम ने करवट बदलने के साथ-साथ शाम से ही हल्की-हल्की ठंड की दस्तक ने क्षेत्र में ठंड बढ़ा दी है। वहीं अब स्थानीय लोगों ने गर्म कपड़े निकालना शुरू कर दिए हैं। शाम होते-होते ही रात होने से पहले ही हल्की-हल्की बारिश ने ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो गया था। वहीं बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब में हुई बर्फबारी से पर्यटक भी काफी खुश नजर आ रहे है।


संबंधित आलेख: