• Home
  • News
  • Uttarakhand: Well done Mahiman! Got the status of Grand Master in the Asia Book of Records at the age of 7, India Book of Records also made his name

उत्तराखंड/उधमसिंह नगर:शाबाश महिमन! 7 वर्ष की उम्र में मिला एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में ग्रैंड मास्टर का दर्जा,इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड भी किया अपने नाम

editor
  • Kanchan Verma
  • January 04, 2022 06:01 AM
Uttarakhand: Well done Mahiman! Got the status of Grand Master in the Asia Book of Records at the age of 7, India Book of Records also made his name

उम्र महज 7 वर्ष और जीत लिया एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड। जी हां इनका नाम है महिमन खनिजो,जिन्होंने एक मिनट में सबसे अधिक ड्रम बीट्स बजाने पर इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड और एशिया बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज हो गया है। महिमन को एशिया बुक ऑफ रिकार्ड में ग्रैंड मास्टर का दर्जा भी दिया गया है। महिमन रॉक स्कूल लंदन संगीत विश्वविद्यालय से ऑनलाइन पढ़ाई कर रहा है। उधमसिंह नगर के रुद्रपुर में सिंह कॉलोनी निवासी महिमन खनिजो के पिता मनीष खनिजो जेसीज पब्लिक स्कूल में म्यूजिक टीचर हैं। मनीष खनिजो ने मीडिया के सवाली के जवाब में बताया कि महिमन की बचपन से ही म्यूजिक में रुचि रही है, महिमन फ़िलहाल जेसीज पब्लिक स्कूल में कक्षा एक में पढ़ाई कर रहा है। बीते छह दिसंबर को महिमन ने एक मिनट में सबसे अधिक ड्रम बीट्स बजाने का रिकॉर्ड हासिल किया है। इस पर एशिया बुक ऑफ रिकार्ड में महिमन को ग्रैंड मास्टर का दर्जा दिया है। मनीष ने आगे बताया कि महिमन रॉक स्कूल लंदन संगीत विश्वविद्यालय से ग्रेड वन की परीक्षा पास कर ग्रेड थ्री की तैयारी कर रहा है। महिमन तीन वर्ष की उम्र से ही ड्रम बजा रहे हैं,महिमन हर रोज 2 घण्टे ड्रम बजाते है।


संबंधित आलेख: