• Home
  • News
  • Uttarakhand: Wife victim husband reached the court of police, pleaded for help! Said that the parents were beaten up first and now they are threatening me from my maternal home

उत्तराखण्डः पत्नी पीड़ित पति पहुंचा पुलिस के दरबार में, लगाई मदद की गुहार! बोला पहले माता-पिता के साथ की मारपीट और अब मुझे मायके से दे रही धमकी

editor
  • Awaaz Desk
  • June 07, 2022 02:06 PM
Uttarakhand: Wife victim husband reached the court of police, pleaded for help! Said that the parents were beaten up first and now they are threatening me from my maternal home

हरिद्वार। यूं तो महिलाओं के उत्पीड़न की खबरें सामने आती रहती हैं, लेकिन हरिद्वार में एक व्यक्ति का उत्पीड़न उसी की पत्नी कर रही है। यही नहीं व्यक्ति के माता-पिता के साथ भी मारपीट की गयी और अब उसे धमकियां दी जा रही है। पीड़ित पुलिस की शरण में पहुंचा है और पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज करने की गुहार लगाई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार फेस-दो द्वारिका विहार कलखल निवासी विशाल उपाध्याय की शादी बाबू पूरवा कॉलोनी, किदवई नगर कानपुर निवासी अर्पिता शुक्ला के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही अर्पिता ने वृद्ध सास-ससुर के साथ गाली-गलौज और मारपीट करना शुरू कर दिया। 

इसके बाद वह अपने मायके चली गई। विशाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि अर्पिता अब उसे मैसेज कर गालियां देते हुए उसे और उसके माता-पिता को जान से मारने की धमकी दे रही है। साथ ही, 50 लाख रुपये और मकान या फलैट देने की मांग भी कर रही है। विशाल का कहना है कि पत्नी उसका मानसिक उत्पीडऩ कर रही है।

उसने पुलिस को तहरीर देने के साथ ही अर्पिता के मैसेज भी दिखाए। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर कनखल मुकेश चौहान ने बताया कि आरोपित विवाहिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।


संबंधित आलेख: