• Home
  • News
  • Uttarakhand: Will a Muslim University be set up in Uttarakhand after Congress government is formed? Which leader made this promise in the politics of Hindu Muslim vote bank? politics of uttarakhand

उत्तराखंड:क्या कांग्रेस की सरकार बनने के बाद उत्तराखंड में बनेगी मुस्लिम यूनिवर्सिटी? हिन्दू मुस्लिम वोट बैंक की राजनीति में किस नेता ने किया ये वादा? गर्मायी उत्तराखंड की सियासत

editor
  • Kanchan Verma
  • February 02, 2022 09:02 AM
Uttarakhand: Will a Muslim University be set up in Uttarakhand after Congress government is formed? Which leader made this promise in the politics of Hindu Muslim vote bank? politics of uttarakhand

राजनीति जो चाहे वो करवा दे…कभी दल बदल की राजनीति, कभी जोड़ तोड़ की राजनीति और कभी हिन्दू मुस्लिम वोट बैंक की राजनीति। अब एक बयान उत्तराखंड की सियासी फिजाओं में तैर रहा है। ये बयान अकील अहमद का है, जो कि सहसपुर के रहने वाले हैं। बीजेपी ने अपने पेज पर अकील अहमद को कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने का लेटर अपलोड किया है।इसके साथ ही उनका एक बयान भी सोशल मीडिया पेज पर डाला है। इसमें अकील अहमद कह रहे हैं कि हरीश रावत ने उनसे वादा किया है कि उत्तराखंड में मुस्लिम यूनिवर्सिटी की स्थापना होगी।

अकील अहमद कह रहे हैं कि उनकी हरीश रावत से समझौता इसी बात पर हुआ है कि मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनेगी। जिसमें मुस्लिम बच्चे पढ़ सकें और शिक्षित हो सकें। आगे अकील अहमद कह रहे हैं कि हरीश रावत ने उनसे कहा है कि अगर वो मुख्यमंत्री बनते हैं, तो सारे काम होंगे।उधर बीजेपी ने सवाल उठाया है कि जिन लोगों ने देवप्रयाग में संस्कृत यूनिवर्सिटी बनाने का विरोध किया, वो ही लोग उत्तराखंड में मुस्लिम यूनिवर्सिटी की स्थापना करना चाहते हैं। फिलहाल अकील अहमद का बयान सोशल मीडिया पर तैर रहा है और लोग तमाम तरह के कमेंट कर रहे हैं।


संबंधित आलेख: