उत्तराखण्डः नैनीझील में कूदी महिला! नाव चालक ने दिखाई तत्परता, बचाई जान
नैनीताल। नैनीताल के निकटवर्ती गांव की रहने वाली एक महिला ने नौकायान के दौरान नैनीझील में छलांग लगा दी। महिला के छलांग लगाते ही नाव चालक ने तत्परता दिखाते हुए महिला को झील में डूबने से बचा कर बाहर निकाला और पुलिस को सूचित किया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची मल्लीताल पुलिस महिला को कोतवाली ले आई, जहां महिला से पूछताछ के बाद उसके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। महिला को बचाने वाले नाव चंदन आगरी ने बताया कि महिला ने तल्लीताल बोट स्टैंड से नाव का टिकट लेकर नौकायान के लिए निकली थी जैसे ही वह पाषाण देवी के समीप पहुंची तो उसने नैनीझील में छलांग लगा दी। लाईफ जैकेट पहने होने की वजह से उसे झील में डूबने से बचा लिया गया। नाव चालक की माने तो महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ है।