• Home
  • News
  • Uttarakhand: Wrestling championship will start in Rudrapur from July 5! 700 players from 28 provinces will participate, CM Dhami will inaugurate

उत्तराखण्डः रुद्रपुर में 5 जुलाई से शुरू होगी कुश्ती चैंपियनशिप! 28 प्रांतों के 700 खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग, सीएम धामी करेंगे शुभारंभ

  • Awaaz Desk
  • July 03, 2024 12:07 PM
Uttarakhand: Wrestling championship will start in Rudrapur from July 5! 700 players from 28 provinces will participate, CM Dhami will inaugurate

रुद्रपुर। रुद्रपुर में राष्ट्रीय अंडर-17 फ्री स्टाईल एवं ग्रीको, रोमन कुश्ती चैम्पियनशिप का आयोजन 5 जुलाई से शुरू हो रही है। इस प्रतियोगिता में 28 प्रांतों के 700 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। इनमें महिलाएं भी शामिल हैं। किच्छा रोड एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में उत्तराखंड कुश्ती संघ के महासचिव शिववर्धन सिंह ने बताया कि भारतीय कुश्ती के तत्वाधान में 2024 अंडर-7 कुश्ती चैम्पियनशिप 5, 6, 07 जुलाई को लालपुर किच्छा में कुश्ती एसोसिए द्वारा आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उ‌द्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया जायेगा। प्रतियोगिता में भारतीय कुश्ती संघ के संबंद्ध देश के 28 प्रदेशों अपने-अपने भार वर्ग के श्रेष्ट खिलाड़ी भाग लेगें। प्रतियोगिता में लगभग 700 खिलाड़ी शामिल होगें। इनमें पुरुष के साथ ही महिला खिलाड़ी भी शामिल होंगी। इसके अलावा लगभग 100 कोच एवं 50 ऑफिशियल, मैच रैकरी इस आयोजन को सुचारू रूप से सम्पन्न करायेंगे। उन्होंने बताया कि कुश्ती चैम्पियनशिप में फी स्टाइल ग्रीको रोमन में पुरूष व महिला कुश्ती के दस-दस वर्ग अपने-अपने राज्य के श्रेश्ठ खिलाड़ी विजेता बनाने के लिए गद्दे पर दाव लगायेगे। मैच तीन गद्दो पर आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि पहले दिन 5 जुलाई को फ्री स्टाईल कुश्ती, दूसरे दिन 6 जुलाई को महिला कुश्ती तथा तीसरे 7 जुलाई को ग्रीको रोमन कुश्ती का खेल होगा। महासचिव ने बताया कि देव भूमि उत्तराखंड की धरती पर पहली बार अंडर 17 कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। ऊधम सिंह नगर में कुश्ती का नेशनल इतिहास में प्रथम बार हो रहा है। खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय मानक के अनुरूप रहने व खाने का प्रबन्धक किया गया है। यह चैंपियनशिप न केवल युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करेगी, बल्कि उत्तराखंड में खेलों को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।


संबंधित आलेख: