• Home
  • News
  • Uttarakhand: Yamuna drinking water project in Mussoorie—worth crores—fails again! Pipeline joint near Sainji village comes apart; road caves in.

उत्तराखण्डः मसूरी में करोड़ों की यमुना पेयजल योजना फिर हुई फेल! सैंजी गांव के पास पाइप लाइन का जोड़ खुला, सड़क धंसी

editor
  • Awaaz Desk
  • August 07, 2026 01:08 PM
Uttarakhand: Yamuna drinking water project in Mussoorie—worth crores—fails again! Pipeline joint near Sainji village comes apart; road caves in.

मसूरी। मसूरी को वर्ष 2054 तक पेयजल संकट से राहत देने के लिए बनाई गई 144 करोड़ रुपये की यमुना पेयजल पंपिंग योजना एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई। शुक्रवार को मसूरी.कैंपटी रोड स्थित सैंजी गांव के पास मुख्य पाइप लाइन का जोड़ खुलने से पाइप फट गया। तेज दबाव के साथ पानी सड़क पर फूट पड़ा, जिससे सड़क का हिस्सा धंस गया और हजारों लीटर पेयजल बह गया। पानी की तेज धार को कई पर्यटकों ने झरना समझकर वीडियो और सेल्फी ली, जबकि स्थानीय लोगों ने इसे सरकारी लापरवाही और करोड़ों की परियोजना की गुणवत्ता पर सवाल बताया। उनका कहना है कि योजना में पहले भी कई बार पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो चुकी है, जिससे पानी की बर्बादी और सड़कें टूटने की घटनाएं होती रही हैं। जल निगम के सहायक अभियंता बी. निराला ने बताया कि पाइप का जोड़ खुलने से लीकेज हुआ। सूचना मिलते ही पंपिंग बंद कर दी गई और मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है। मौसम अनुकूल रहने पर शनिवार सुबह तक जलापूर्ति सामान्य होने की उम्मीद है। घटना के बाद लोगों ने परियोजना की गुणवत्ता की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों और निर्माण एजेंसी की जवाबदेही तय करने की मांग की है।


संबंधित आलेख: