उत्तराखण्डः देवभूमि का दौरा करेंगे योगी आदित्यनाथ! मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में होंगे शामिल, जा सकते हैं केदारनाथ धाम
देहरादून। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बहुत जल्द देवभूमि का दौरा कर सकते हैं। खबरों के मुताबिक सात अक्टूबर को उत्तराखंड में मध्य क्षेत्रीय परिषद की होने वाली बैठक में सीएम योगी भी शामिल होंगे। वह केदारनाथ धाम भी जा सकते हैं। बता दें कि मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक सात अक्टूबर को नरेंद्रनगर में होनी है। माना जा रहा है कि योगी आदित्यनाथ इसी दिन बाबा केदारनाथ के दर्शनों के लिए केदारनाथ धाम भी पहुंचेंगे। यद्यपि, अभी उनके केदारनाथ दौरे के कार्यक्रम की विधिवत पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, सीएम योगी के संभावित दौरे को देखते हुए व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं।