• Home
  • News
  • Uttarakhand: 'Your suggestion is our resolution' campaign started! Former CM filled the workers with enthusiasm, repeated the slogan of crossing 400

उत्तराखण्डः ‘आपका सुझाव हमारा संकल्प’ अभियान शुरू! पूर्व सीएम ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, 400 पार का नारा दोहराया

editor
  • Awaaz Desk
  • March 01, 2024 06:03 AM
Uttarakhand: 'Your suggestion is our resolution' campaign started! Former CM filled the workers with enthusiasm, repeated the slogan of crossing 400

देहरादून। भाजपा ने लोकसभा चुनाव अभियान को आगे बढ़ाते हुए ‘आपका सुझाव हमारा संकल्प’ अभियान की शुरुआत की है। संकल्प पत्र संयोजक एवं पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की मौजूदगी में आरंभ हुए इस अभियान में एलईडी वाहनों, पत्र पेटिकाओं, जनसंपर्क, नमों एप एवं मिस्ड कॉल के माध्यम से प्राप्त सुझावों के आधार पर चुनाव संकल्प पत्र तैयार होगा। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जीत इतनी प्रचंड होनी चाहिए कि विरोधी मतगणना स्थल तक जाने की नही सोचे। पार्टी मुख्यालय में इस अभियान के आगाज पर अपने संबोधन में प्रदेश संयोजक त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि जनता ने हमें जिताने का मन बना लिया है। हमें इस जीत को इतना प्रचंड बनाना है कि विरोधी मतगणना स्थल तक नही जाएं। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर जनता के विश्वास का जिक्र करते हुए कहा कि जब 2014 में भाजपा जीती तो पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था कि जनता हमे अधिक सीट देना चाहती थी, 2019 में जनता ने 303 सीटें दी। अब 2024 में 400 पार का आशीर्वाद जनता भाजपा को देने जा रही है। 


संबंधित आलेख: