• Home
  • News
  • Uttarakhand: Youth of Uttarakhand who went to Turkey for company's work is missing! Distressed relatives appealed to the Speaker and the CM

उत्तराखण्डः कंपनी के काम से तुर्किये गया उत्तराखण्ड का युवक लापता! परेशान परिजनों ने विधानसभा अध्यक्ष और सीएम से लगाई गुहार

editor
  • Awaaz Desk
  • February 08, 2023 01:02 PM
Uttarakhand: Youth of Uttarakhand who went to Turkey for company's work is missing! Distressed relatives appealed to the Speaker and the CM

देहरादून। कंपनी के काम से तुर्किये गया उत्तराखण्ड का युवक वहां आए विनाशकारी भूकंप के बाद से लापता बताया जा रहा है, जिसके चलते उसके परिजन खासे परेशान हैं। जानकारी के अनुसार कोटद्वार निवासी विजय कुमार गौड़ बेंगलुरू की कंपनी के कार्य से तुर्किये गया था। लेकिन अब उसका कुछ पता नहीं लग रहा है। भूकंप के बाद से ही बात न होने के चलते विजय के बड़े भाई ने एसडीएम, विधानसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री से उसे खोजने की गुहार लगाई है। परिजनों का कहना है कि वह भूकंप से ध्वस्त हुए होटल में ही रुका था। कोटद्वार के उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी पौड़ी के माध्यम से विदेश मंत्रालय से लापता युवक की जानकारी जुटाई जाएगी। युवक को खोजने के लिए हर संभव मदद की जाएगी।


संबंधित आलेख: