• Home
  • News
  • Uttarakhand: YouTuber Saurabh Joshi apologizes after being surrounded all-round! Said- Sorry from my side..., released the video

उत्तराखण्डः चौतरफा घिरने के बाद यूट्यूबर सौरभ जोशी ने मांगी माफी! बोले- मेरी तरफ से सॉरी..., वीडियो जारी कर दी सफाई

editor
  • Awaaz Desk
  • December 15, 2022 11:12 AM
 Uttarakhand: YouTuber Saurabh Joshi apologizes after being surrounded all-round! Said- Sorry from my side..., released the video

हल्द्वानी। उत्तराखण्ड को लेकर विवादित बयान देने वाले यूट्यूबर सौरभ जोशी ने लोगों से माफी मांग ली है। अपने नए ब्लॉग में उनका कहना है कि उनकी बात को गलत तरीके से लिया गया। उनका लोगों की भावनाओं को आहत पहुंचाने का कतई आशय नहीं था। गौरतलब है कि बीते दिनों यूट्यूबर सौरभ जोशी ने अपने एक व्लॉग में कहा था कि हल्द्वानी और उत्तराखंड की पहचान मेरे वीडियो से बढ़ी है। इसकी क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। हल्द्वानी में यूट्यूबर का पुतला फूंका गया। कई संगठनों ने भी इस पर तीखी टिप्पणी की थी। सोशल मीडिया पर सौरभ को लोगों ने खूब ट्रोल किया और उन पर कई तरह के मीम्स भी बना डाले। बृहस्पतिवार को सौरभ ने यूट्यूब पर वीडियो अपलोड कर कहा कि बीते दिनों एक वीडियो में उनके मुंह से ‘हल्द्वानी और उत्तराखंड की पहचान मेरे वीडियो से बढ़ी है...’ निकल गया था। हालांकि उनका आशय कतई वह नहीं था, जिस तरह से उसे लिया गया। दरअसल वह कहना चाहते थे कि उनके व्लॉग के वजह से लोग उत्तराखंड को देख रहे हैं। वह उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। अगर किसी को बुरा लगा तो मेरी तरफ से सॉरी..।


संबंधित आलेख: