• Home
  • News
  • Uttarakhand's first Vande Bharat train will run between Dehradun-New Delhi from May 25, PM Modi will flag off

25 मई से देहरादून-नई दिल्ली के बीच दौड़ेगी उत्तराखंड की पहली वन्दे भारत ट्रेन, पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • May 19, 2023 04:05 PM
Uttarakhand's first Vande Bharat train will run between Dehradun-New Delhi from May 25, PM Modi will flag off

देहरादून से नई दिल्ली सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देवभूमि के लोगों को बड़ी सौगात देने जा रहे है। पीएम मोदी उत्तराखंड को वंदे भारत ट्रेन का तोहफा देने जा रहे है। इसकी जानकारी खुद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए दी है। इसके साथ ही सीएम धामी ने पीएम को वंदे भारत एक्सप्रेस का उपहार देने के लिए आभार भी व्यक्त किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में ये भी बताया किस दिन पीएम मोदी प्रदेश को वंदे भारत की सौगात देने जा रहे है।

Vande bharat express

सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा, ”पीएम नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखण्ड की विकास यात्रा में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। 25 मई के दिन प्रधानमंत्री जी के कर कमलों से उत्तराखण्ड को ‘वंदे भारत ट्रेन’ की सौगात मिलने जा रही है, जो कि देहरादून से नई दिल्ली के बीच चलेगी।”

गौरतलब है कि हाल ही में पीएम मोदी ने देशों को 16वीं वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात दी थी। पीएम मोदी ने 18 मई को पुरी-हावड़ा के बीच भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई दी थी। बता दें कि वंदे भारत ट्रेन इस वक्त हिंदुस्तान की सबसे तेज दौड़ने वाली ट्रेन है। ये ट्रेन पूरी तरह से अत्यधिक सुविधाओं और वातानुकूलित है। इसके अलावा वंदे भारत ट्रेन में सीसीटीवी कैमरे, ऑटो स्लाइडिंग डोर, बायो टॉयलेट लगे हुए है।


संबंधित आलेख: