• Home
  • News
  • Uttarkashi: The bus driver misbehaved with the pilgrims who came on the Gangotri Dhami Yatra from Indore, Madhya Pradesh! Passengers got down from the car in the middle of the way, Uttarakhand Police changed the driver

उत्तरकाशीः मध्यप्रदेश इंदौर से गंगोत्री धाम की यात्रा पर आए तीर्थयात्रियों से बस चालक ने की अभद्रता! बीच रास्ते में गाड़ी से उतरे यात्री, उत्तराखण्ड पुलिस ने बदला चालक

editor
  • Awaaz Desk
  • June 01, 2022 09:06 AM
 Uttarkashi: The bus driver misbehaved with the pilgrims who came on the Gangotri Dhami Yatra from Indore, Madhya Pradesh! Passengers got down from the car in the middle of the way, Uttarakhand Police changed the driver

उत्तरकाशी। गंगोत्री धाम की यात्रा पर आए मध्यप्रदेश इंदौर के तीर्थ यात्रियों के साथ उनके ही बस चालक द्वारा अभद्रता करने का मामला सामने आया है। तीर्थ यात्रियों की शिकायत पर पुलिस ने बस चालक को हटाकर दूसरे चालक की व्यवस्था कर तीर्थ यात्रियों को बदरी-केदार धाम की यात्रा पर भेज दिया। 

जानकारी के अनुसार विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम की यात्रा से लौट रहे मध्य प्रदेश इंदौर के तीर्थ यात्रियों ने उनके ही बस चालक ने यात्रा के दौरान नाकुरी के पास अभद्रता करने का आरोप लगाया। गंगोत्री हाईवे नाकुरी के पास बस से बाहर उतरे तीर्थ यात्री काफी परेशान थे।

इस दौरान यातायात पुलिस ने तीर्थ यात्रियों से पूछताछ की, तब तीर्थ यात्रियों ने बस चालक द्वारा अभद्रता करने की शिकायत दर्ज कराई। साथ ही बस चालक के साथ आगे की यात्रा पर न जाने की बात कही। यातायात निरीक्षक राजेंद्र नाथ व कांस्टेबल राजेश उनियाल ने तीर्थ यात्रियों के लिए दूसरे चालक की व्यवस्था कराई। इसके बाद मध्य प्रदेश इंदौर के तीर्थयात्री बदरी केदार धाम की यात्रा पर भेजा गया।

वहीं दूसरे चालक की व्यवस्था करने के बाद तीर्थयात्रियों के जत्थे ने यातायात पुलिस का आभार जताया। यातायात निरीक्षक राजेंद्र नाथ ने बताया कि बस चालक द्वारा तीर्थयात्रियों के साथ अभद्रता करने की शिकायत मिली थी, जिसके बाद दूसरे चालक की व्यवस्था करवा दी गई। 


संबंधित आलेख: