उत्तराखण्ड में कल से शुरू होगा विधानसभा सत्र! अध्यक्ष खंडूडी की अध्यक्षता में हुई कार्यमंत्रणा समिति की बैठक, विपक्ष का कोई भी नेता नहीं हुआ शामिल
देहरादून। उत्तराखण्ड में विधानसभा का तीन दिवसीय सत्र कल से शुरू होगा। विधानसभा सत्र को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गयी है। सत्र के मद्देनजर आज विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी की अध्यक्षता में कार्यमंत्रणा समिति की बैठक हुई। ऐसा पहली बार हुआ की कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में विपक्षी पार्टी कांग्रेस की ओर से कोई भी नेता शामिल नही हुआ। जबकि बीएसपी के नेता मोहम्मद शहजाद कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में शामिल हुए। विधान सभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने कहा कि विपक्ष को कार्यमंत्रणा समिति की बैठक की सूचना दे दी गई थी लेकिन कांग्रेस विधान मंडल दल की बैठक नही हुई है और नेता प्रतिपक्ष का चुनाव नही हो पाया है। इसलिए कांग्रेस का कोई नेता बैठक में शामिल नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि विधानसभा सत्र की शुरुवात राज्यपाल के अभिभाषण से होगी। उसके बाद लेखनुदान सदन के पटल पर रखा जायेगा।
वहीं इस बार भी विधानसभा सत्र के हंगामेदार रहने की आशंका जताई जा रही है क्योंकि इस बार विपक्ष के विधायको की संख्या पिछली सरकार के मुकाबले बढ़ी है।