• Home
  • News
  • Vijay Diwas: Salute to the indomitable courage, valor and valor of the Indian Army! Events organized in Haldwani, tribute paid to martyrs

विजय दिवसः भारतीय सेना के अदम्य साहस, पराक्रम व शौर्य को नमन! हल्द्वानी में आयोजित हुए कार्यक्रम, शहीदों को दी गयी श्रृद्धांजलि

editor
  • Manoj Kumar
  • December 16, 2021 07:12 AM
Vijay Diwas: Salute to the indomitable courage, valor and valor of the Indian Army! Events organized in Haldwani, tribute paid to martyrs

हल्द्वानी। विजय दिवस के मौके पर आज हल्द्वानी में कार्यक्रम आयोजित कर शहीदों को नमन किया गया। इस दौरान सैनिक शहीद स्मारक स्थल काठगोदाम रोड हल्द्वानी में मेजर जनरल से.नि. इन्द्रजीत  सिंह बोरा, अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, पुलिस अधीक्षक डॉ. जगदीश चन्द्र, सिटी मजिस्टेªट ऋचा सिंह, नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, सैनिक कल्याण अधिकारी कै. से.नि. आर धपौला, मे.से.नि. बीएस रौतेला एंव पूर्व सैनिकों द्वारा पुष्प, पुष्प चक्र एंव श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धाजंलि दी गई। इस अवसर पर शहीदों की वीरांगनाओं व युद्ध में शामिल सैनिकों को अंग वस्त्र भेटें का अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। बता दें कि 16 दिसम्बर 1971 में ढाका मेे भारतीय सेना के अदम्य साहस, पराक्रम व शौर्य के आगे पाकिस्तान की सेना ने घुटने टेक दिये थे। युद्व में अपना सर्वोच्च अर्पण करने वाले मॉ भारती के वीर सपूतों को आज विजय दिवस के अवसर पर देशभर में याद किया जा रहा है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी ने कहा कि सैनिक हमारी शान हैं। उत्तराखण्ड सैनिकों की वीरभूमि है, इनकी शहादत हमेशा स्मरणीय रहेगी। सैनिक कल्याण अधिकारी कै. से. नि. आरएस धपोला ने कहा कि उनके स्तर से सैनिकों की सभी समस्याओं का त्वरित गति से निदान किया जाता है। हमारा दायित्व है कि सैनिकों का सम्मान करते हुए उन्हें उनके हक के साथ ही उनकी समस्याओं को निराकरण प्राथमिकता से करेगे। इस दौरान पूर्व सैनिक सूबेदार शेर सिंह, सि. किशन सिंह, ह. पूरन चन्द्र जोशी, सूबेदार मेजर से.नि. खिलानन्द, सि.स्व. कृपाल सिंह की वीरांगना सरस्वती देवी, सि.स्व. मोहन चन्द्र की वीरांगना नन्दी देवी को अंगवस्त्र भेट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बीएस मेहरा, एलएस बजेठा, बीडी काण्डपाल, अनिल त्रिपाठी, दीवान सिंह बोरा, सहायक नगर आयुक्त विजेन्द्र चौहान सहित सैनिक कल्याण के कर्मचारी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन मेजर से.नि. पुष्कर सिंह भण्डारी द्वारा किया गया। 


संबंधित आलेख: