• Home
  • News
  • Virat Kohli's explosive performance in the first match of IPL 2026! His unbeaten 69-run knock crowned him King of Asia, breaking Shoaib Malik's major T20 record.

आईपीएल 2026 के पहले मैच में विराट कोहली का धमाका! 69 रनों की नाबाद पारी से बने एशिया के किंग, शोएब मलिक का बड़ा टी20 रिकॉर्ड तोड़ा

  • Awaaz Desk
  • March 29, 2026 08:03 AM
Virat Kohli's explosive performance in the first match of IPL 2026! His unbeaten 69-run knock crowned him King of Asia, breaking Shoaib Malik's major T20 record.

नई दिल्ली। आईपीएल 2026 का आगाज हो गया है, शनिवार को आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच पहला मैच खेला गया। इस दौरान आरसीबी के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने नाबाद 69 रन की पारी खेली। इस पारी के साथ ही विराट ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। विराट अब एशियाई बल्लेबाज के तौर पर टी20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने पाकिस्तान के दिग्गज शोएब मलिक का रिकॉर्ड तोड़ा है। इससे पहले टी20 क्रिकेट में एशियाई बल्लेबाज के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड शोएब मलिक के नाम था। विराट कोहली आईपीएल 2026 के पहले मैच से पहले टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे एशियाई बल्लेबाज थे। लेकिन हैदराबाद के खिलाफ मैच के दौरान ही वे एशियाई बल्लेबाज के तौर पर टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। जैसे ही इस मैच में विराट ने 29 रन का आंकड़ा पार किया, उन्होंने शोएब मलिक को पीछे छोड़ दिया। शोएब मलिक ने अपने टी20 करियर में 13571 रन बनाए थे। वहीं विराट कोहली इस मैच से पहले 13543 रन बना चुके थे। अब वह इस फॉर्मेट में 13612 रन बना चुके हैं। इस तरह शोएब मलिक अब दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं। विराट कोहली टी20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में ओवरऑल छठे नंबर पर हैं। इस लिस्ट में सबसे टॉप पर क्रिस गेल का नाम है। उसके बाद कायरन पोलार्डए एलेक्स हेल्स, डेविड वॉर्नर और जोस बटलर जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं। गेल ने 14562, पोलार्ड ने 14482, हेल्स ने 14449, वॉर्नर ने 14063 और बटलर ने 13845 रन बनाए हैं। विराट कोहली सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप-5 में भी पहुंच सकते हैं। कोहली ने इस मैच में 38 गेंदों में 5 चौके और 5 छक्कों की मदद से 69 रनों की पारी खेली। उनका स्ट्राइक रेट 181.58 का था।

विराट ने इस खास रिकॉर्ड को भी किया अपने नाम
इस मैच में विराट ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। विराट अब आईपीएल में सबसे ज्यादा 50 प्लस रनों की पारी जीत में जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। विराट कोहली ने 42वीं बार 50 से ज्यादा रन आईपीएल में टीम की जीत में बनाए हैं। 41 बार ये कमाल डेविड वॉर्नर ने किया था। विराट कोहली को वॉर्नर से ज्यादा इनिंग बेशक खेलनी पड़ी मगर उन्होंने अब उस मामले में वॉर्नर को पीछे छोड़ दिया है। वॉर्नर ने 79 पारियों में 41 फिफ्टी प्लस स्कोर बनाए थे। वहीं विराट कोहली ने 126वीं पारी में ये कारनामा किया।


संबंधित आलेख: