• Home
  • News
  • Weather alert! Possibility of rain in many districts, know where the weather will be like

मौसम अलर्ट! कई जिलों में बारिश की संभावना, जानें कहां कैसा रहेगा मौसम

editor
  • Awaaz Desk
  • March 03, 2025 08:03 AM
Weather alert! Possibility of rain in many districts, know where the weather will be like

देहरादून। उत्तराखण्ड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। ऐसे में हाल ही में भारी हिमपात और माणा में हिमस्खलन की घटना से सबक लेते हुए प्रशासन अलर्ट हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के पर्वतीय जिलों में सोमवार को एक बार फिर मौसम में बदलाव हो सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और टिहरी जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई। जबकि उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिले में आकाशीय बिजली चमकने के साथ का येलो अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वानुमान के अनुसार तीन मार्च के बाद प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर कम हुआ है। ऐसे में तीन मार्च के बाद प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा।


संबंधित आलेख: