• Home
  • News
  • Weather Alerts! Please note! Be alert for the next two days due to the activation of Western Disturbance, Yellow Alert issued, how will the weather for the next two days, complete information in the link of the news

मौसम अलर्ट! कृपया ध्यान दें!पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से अगले दो दिन रहें सतर्क,येल्लो अलर्ट जारी,कैसा रहेगा अगले दो दिन मौसम पूरी जानकारी खबर के लिंक में

editor
  • Kanchan Verma
  • February 02, 2022 03:02 PM
Weather Alerts! Please note! Be alert for the next two days due to the activation of Western Disturbance, Yellow Alert issued, how will the weather for the next two days, complete information in the link of the news

भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department -IMD) ने बुधवार को अगले दो दिनों में कई राज्यों में भारी बारिश का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने गुरुवार को हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बारिश और बर्फबारी की आशंका जताई है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गुरुवार को मध्यम बारिश की संभावना जताई है। वहीं 2 फरवरी और 3 फरवरी को हिमाचल प्रदेश में और 3 और 4 फरवरी को उत्तराखंड के अलग अलग इलाकों में ओलावृष्टि की आशंका है। इसमें आगे कहा गया है कि 3 फरवरी को हिमाचल प्रदेश में और 3 और 4 परवरी को उत्तारखंड में भारी बारिश/बर्फबारी (Heavy rainfall/snowfall) के आसार हैं।
उत्तराखंड मौसम विभाग ने राज्य में तीन और चार फरवरी को बारिश बर्फबारी और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। ओलावृष्टि को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।  मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि दो फरवरी को राज्य में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसकी वजह से प्रदेश के 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश होगी।

जबकि, मैदानी जिलों समेत कुछ अन्य क्षेत्रों में ओलावृष्टि की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार दो फरवरी को चमोली उत्तरकाशी पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग बागेश्वर में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। तीन फरवरी को देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर में गरज के साथ बारिश ओलावृष्टि या बिजली चमकने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। 
वहीं भारत मौसम विभाग ने बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पश्चिमी असम, मेघालय  और अरुणाचल प्रदेश में शुक्रवार को बारिश होने का अनुमान जताया है।


संबंधित आलेख: