• Home
  • News
  • Weather pattern: Heavy in next 24 hours in Uttarakhand! Department issued orange alert for the fourth time in the monsoon season, orders the administration to be alert

मौसम का मिजाजः उत्तराखण्ड में अगले 24 घंटे भारी! विभाग ने मानसून सीजन में चौथी बार जारी किया आरेंज अलर्ट, प्रशासन को सतर्क रहने के आदेश

editor
  • Awaaz Desk
  • September 14, 2022 07:09 AM
 Weather pattern: Heavy in next 24 hours in Uttarakhand! Department issued orange alert for the fourth time in the monsoon season, orders the administration to be alert

देहरादून। उत्तराखण्ड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। आज सुबह से ही कई जगहों पर झमाझम बारिश हो रही है। मौसम के बदले मिजाज ने जहां गर्मी से राहत दी है वहीं लोगों में दहशत भी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है और आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बता दें कि चालू मानसून सीजन में यह चौथी बार है, जब ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। उधर, पहाड़ी क्षेत्रों में हुई भारी बारिश से किरोड़ा नाला उफान पर आ गया। ग्रामीणों और पूर्णागिरि आने वाले तीर्थयात्री व स्कूली बच्चों की आवाजाही रोक दी गई। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक इस दौरान भारी से बहुत भारी बारिश के साथ ही बिजली गिरने की भी आशंका है। उन्होंने कहा कि शासन और जिला प्रशासन के साथ ही आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को अगले 24 घंटे सतर्क रहने की जरूरत है। उधर, मौसम विभाग ने देहरादून और आसपास के इलाकों में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद प्रदेशभर में प्रशासनिक अमला पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है।


संबंधित आलेख: